उमंग तरंग

Articles

उमंग तरंग

अगर हम कुछ करते हैं
और हमें मन में उमंग तरंग चाहिए,
तो हमें वो कार्य पूरे मन से करना होगा।
वरना उमंग तरंग कहां से आएगी।
आ ही नहीं सकती।

मसलन कोई छोटा बच्चा स्कूल जा रहा है सुबह
लेकिन उसने पिछले दिन का अपना होमवर्क ही नहीं किया।
तो सुबह सुबह स्कूल जाने में उसे मजा आएगा ?
ना सवाल ही नहीं होता।
वो सोचता रहेगा आज मैं टीचर को क्या जवाब दूं ?
क्या बहाना बनाउं ?
या छोड़ो आज मैं स्कूल ही नहीं जाता।

अब और नुकसान।
एक तो पुराना होमवर्क नहीं किया।
ऊपर से आज स्कूल का भी हर्जा।
डबल नुकसान।
यही हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में होता है।
पुरानी कहावत है कल करे सो आज कर।
आज करे सो अब।।

लेकिन कौन समझे।
फिर हमें जिंदगी में उमंग तरंग भी चाहिए।
चाहिए तो हर कार्य को तन, मन, और पूरी लगन से करना होगा....