गुस्से में क्या फायदा
गुस्से में हो सकता है आप जीत भी जावो कभी कभी
या कई बार
या हर बार हो सकता है आप ही जीते
लेकिन कभी कभार हार के भी देखो
कभी कभार दूसरे को भी जीतने दो
तो इसका आनंद अलग ही है
हां हार में भी आनंद है
कुछ खोने में भी आनंद है
कुछ पाने में जो आनंद है
शायद उससे भी ज्यादा
है ना ये कमाल की बात
क्योंकि जब जाने का समय आता है
उस वक़्त ये सारी बातें याद आती हैं
जरूर से
उस वक़्त हम सोचते हैं हमने क्या खोया
क्या पाया।