हमारा धर्म

Articles

हमारा धर्म

हमारा कौनसा धर्म है
क्या हम किसी भी धर्म को जानते हैं
क्या हम अपने ही धर्म को जानते हैं
यदि हमें केवल अपने ही धर्म और जाति में अच्छाई नजर आती है और दूसरे में बुराई
तो हम अपने धर्म को भी नहीं जानते
ये तय है और यही सच्चाई है
फिर हम किसी भी धर्म का पालन नहीं कर रहे
अपने धर्म या मजहब का भी नहीं.....

दूजा हम अकसर कहते हैं
कि हमें अपने धर्म को बचाना है
ये तो बड़ी अजीब बात है
हम धर्म को बचाने वाले कौन हैं
हम अपने धर्म की रक्षा क्या करेंगे
ये तो हमारा धर्म है जो हमारी रक्षा कर रहा ह
ै हमें बचा रहा है
लेकिन कब तक ऐसे ही चलेगा
हमें खुद को सुधारना है बस
और कुछ नहीं
प्रेम, सहनशीलता, उपासना, अराधना, बंदगी, दान, श्रद्धा, फर्ज
इसी का तो पालन करना है.....