अपनी बोली सही करलें हम

Articles

अपनी बोली सही करलें हम

अपनी बोली सही करलें हम बस
दूसरे को छोड़ो

हम अकसर ये कहते हैं कि
उसने ऐसा कहा तो मैंने ऐसा जवाब दिया
या उसने ऐसे किया तो मैंने ऐसा किया
हम अपने को सही साबित कर ही लेते हैं
किसी भी अवस्था में
दूसरे को हमेशा ही कटघरे में रख देते हैं
100 में से 99% हम सही

1% गलती मान लेने वाले विरले ही होते हैं
हम और आप भी इस 1% में आ जाएं
तो तर जाएं
नय्या पार हो जावे।