हमारे बिजली के बिल

Articles

हमारे बिजली के बिल

5 जून 2018 की एक खबर में मैं बॉलीवुड के फिल्मी सितारों के बिजली के बिल के बारे में पढ़ रहा था जो कि हर महीने लाखों में होता है
हमारे चहेते फिल्मी सितारे, सबका नाम है उसमें जैसे कि अमिताभ बच्चन जी, शाहरुख खान जी, लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी तो मुझे आमीर खान के नाम से हुई जो इस लिस्ट में शामिल हैं।

आमीर खान जी तो हमारी नदियों के प्रदूषण को हटाने के लिए भी टेलीविज़न में कई बेहतरीन प्रोग्राम दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने हर नागरिक से प्रार्थना की है कि नदियों और समुन्द्र को साफ सुथरा रखने का जी जान से पूरा प्रयास किया जाए
अमिताभ बच्चन जी भी स्वच्छ भारत अभियान के ब्रैंड एम्बेसडर हैं,
और पूरा देश इन बातों से प्रभावित और उत्साहित है।

लेकिन मैं बताऊं कि बिजली के उत्पादन और उसके खर्च में भी बहुत प्रदूषण होता है,
खासतौर से जब बिजली कोयले या पानी से बनती है
कोयले से तो बिजली उत्पादन में वातावरण में कार्बन, और कार्बन मोनोऑक्साइड, और अन्य जहरीली गैस रोजाना बन रही हैं
हर साल ऐसी जहरीली गैसों में हजारों या लाखों टन का इजाफा हो रहा है
तो लिहाजा हमें अपनी अपनी बिजली की खपत को कम से कम करने का प्रयास करना चाहिए,
और ये कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है
इतनी हम कोशिश तो कर ही सकते हैं रोजबरोज।